Spread the love

 

मालकुंडी पंचायत के कुटरापाड़ा गांव में गंवता स्टार क्लब कुटरापाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मालकुंडी पंचायत के कुटरापाड़ा गांव में गंवता स्टार क्लब कुटरापाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. स्पोर्ट्स के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने फाइनल खेल का दोनो टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर किंक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया.

विधायक समीर मोहंती पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता हुए प्रतिभागि टुडू ब्रदर्स फुटबॉल टीम 40,000रु और ट्रॉफी, उप विजेता हेंब्रम इलेवन जमशेदपुर 30,000रु और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर झामुमो नेता गौतम दास, राजू कर्मकार, विशाल बारीक, मिथुन कर, सुजीत दास, रसीद खान, बाजुन मांडी, कृष्णा टुडू, सीलू राय, रमेश हेंब्रम, पुरु कुमार, बर्क मुर्मू, बबलू मांडी आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …