
चाकुलिया में लगा मन भावन तीज मेला, मेले में राखी, साज-श्रृंगार के लगे स्टॉल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवनमेले में राखी, में मंगलवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में मन भावन तीज मेला का आयोजन किया गया. मेला में विभिन्न प्रकार के 15 स्टॉल लगाए गए. इस दौरान मेले में राखी, विभिन्न फैंसी पारंपरिक साड़ियां, खिलौना, उपहार, स्वादिष्ट व्यंजनों आदि के स्टॉल लगाए गए. इसमें महिलाओं के श्रृंगार प्रसाधन, वस्त्र, आभूषण समेत विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की खरीद बिक्री भी हुई. इस अवसर पर मेला का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि डॉ एसी झा की पत्नी रानी झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि चाकुलिया जैसे छोटे से कस्बे में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा तीज मेला का भव्य आयोजन करना सराहनीय है. तीज मेला महिलाओं के लिए है. इससे महिलाएं आगे पढ़कर सशक्त होंगी.


मेला के सफल संचालन में अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव पूजा अग्रवार, कोषाध्यक्ष सुनीता रूंगटा, रीता लोधा, पुष्पा रूंगटा, नीता झुनझुनवाला, बबीता रूंगटा, चंदा रूंगटा, ममता लोधा एवं अन्य ने अहम भूमिका निभाई.

