Spread the love

विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक समीर कुमार महंती ने पारा शिक्षकों के वेतनमान की उठाई मांग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महंती ने शून्यकाल में राज्य के पारा शिक्षकों की समस्याओं को उठाया. इस दौरान विधायक ने वेतनमान देने की जोरदार मांग की. विधायक समीर कुमार महंती ने कहा कि झारखंड के पारा शिक्षक राज्य की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और ग्रामीण इलाकों में बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. इसके बावजूद, उन्हें नियमित शिक्षकों की तुलना में बहुत कम वेतन और सुविधाएँ मिल रही हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बिहार सरकार ने हाल ही में अपने शिक्षकों को ग्रेड पे और वेतनमान प्रदान किया है, जिससे वहाँ के पारा शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. समीर मोहंती ने सदन में आसन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि झारखंड सरकार भी पारा शिक्षकों के कार्य और योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित शिक्षकों की तरह कम-से-कम न्यूनतम ग्रेड-पे दे. विधायक ने कहा कि अगर पारा शिक्षकों को उचित मानदेय और सम्मान नहीं मिलेगा तो शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाएगी और राज्य के हजारों पारा शिक्षकों को न्याय मिलेगा.

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।