Spread the love

चाकुलिया: नागा बाबा मंदिर में भारी बारिश से हुए जल जमाव का विधायक ने लिया जायजा, जेसीबी से मिट्टी काटकर निकाला गया पानी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर परिसर में भारी बारिश के कारण जल जमाव की समस्या हो गई जिससे मंदिर जाने की सीढ़ी तक डूब गई. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती बुधवार की सुबह मंदिर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ने नगर पंचायत प्रशासक चंदन कुमार को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राज मिश्रा समेत अन्य सदस्यों ने विधायक को जल भराव की गंभीर स्थिति से अवगत कराया. मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए विधायक ने नगर प्रबंधक प्रभात मिंज और कनीय अभियंता अनीश कुमार को जल्द से जल्द जल निकासी करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने नगर प्रशासक चंदन कुमार से दूरभाष पर बात कर जल निकासी कार्यों को शीघ्र शुरू करने के सख्त निर्देश दिया. इसके उपरांत ही नगर पंचायत प्रशासक के निर्देश पर जेई रोहित कुमार, असीम नाथ, रोकी दास जल निकासी को लेकर जेसीबी से मंदिर का पानी निकलने के लिए मिट्टी काटकर नाला बनाया गया. पानी निकासी के बाद मंदिर में जल जमाव की स्थिति में नियंत्रण हुआ.

Advertisements
Advertisements


इस मौके पर मंदिर के पुजारी विश्वनाथ पति, राकेश सिंह, गणेश दत्ता, रोहित लोधा, विशाल बारीक, प्रदीप दास, असीम नाथ, रंजित दास आदि उपस्थित थे.