















हाता -टाटा मुख्य मार्ग पावरु मोड़ पर 12 चक्का ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत। मुआवजा की मांग को लेकर 10 घंटे जाम के बाद खुला मुख्य सड़क।











जमशेदपुर/ पोटका, अभिजीत सेन
पोटका थाना अंतर्गत हाता- टाटा मुख्य मार्ग पर पावरु पहाड़ तल मोड़ के समीप एक अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक सड़क किनारे होटल से नाश्ता कर वापस आ रहें थे एक युवक को बुरी तरह कुचल देने से युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक का पहचान राजनगर प्रखंड अंतर्गत उरुगुटू गांव निवासी सुमन मंडल के रुप में हुई है। वहीं दुर्घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया ओर ट्रक ड्राइवर को जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह 8:00 बजे की है। राजनगर प्रखंड उरुगुटू निवासी सुमन मंडल पोल्ट्री मुर्गा गाड़ी में काम करता था। सुबह मुर्गा खाली करने के पश्चात पोल्ट्री वाहन को पावरु पहाड़ तल मोड़ के समीप वॉशिंग सेंटर में खड़ा कर, सड़क किनारे नजदीकी होटल में नाश्ता करके , सड़क किनारे से अपना वाहन के समीप आ रहा था कि अचानक एक 12 चक्का ट्रक,CG ,15 DH/ 5176 ने युवक सुमन मंडल को रौंद दिया , जिससे सुमन मंडल की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हाता – टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं शाम 6:00 बजे तक जाम लगे रहा। सूचना पाकर इंस्पेक्टर पी सी सिंन्हा पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, सुंदर नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा, अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार समेत तीन थानों के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को
समझा बुझा कर जाम हटाने का प्रयास किया गया। अंत में शाम 6:00 बजे 2,50 लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनने के बाद सड़क जाम खुला।
Related posts:






