Advertisements
Spread the love

अनगड़ा में दर्दनाक हादसा : स्नान के दौरान तालाब में डूबे युवक की मौत, घर का इकलौता सहारा था

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची/अनगड़ा । अनगड़ा प्रखंड के कुचु कामता गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्व. सोमरा उरांव के 24 वर्षीय पुत्र अगस्त उरांव की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगस्त सुबह करीब 8 बजे स्नान करने तालाब गए थे। इस दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा और वह गहरे पानी में डूब गए। अब तक उनका शव पानी में ही है।
परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। गांव वालों ने बताया कि इसी वर्ष अगस्त के पिता का भी निधन हो गया था। घर के एकमात्र सहारे के रूप में वे ही थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।