Spread the love

दिशोम जाहेरगाढ चांडिल गोलचक्कर बाहा पर्व मे शामिल हुए विधायक के बेटी स्नेहा महतो, उमड़ी जनसैलाब…

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements
Advertisements

चांडिल गोलचक्कर अवस्थित दिशोम जाहेरगाढ पर भव्य रूप से बाहा महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। नायके बाबा (पुजारी) ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सखुआ फूल पुरुषो को कान मे व महिलाओ को माथे के जूडो पर लगाया गया साथ मे क्षेत्र की सुख शांति की कामना किए सभी लोगो ने जाहेरगाढ पर माथा टेका व प्रसाद के रुप मे खिचड़ी ग्रहण किया।

इस दौरान सभी लोग पारंपरिक परिधान से सजे- संवरे थे, इस बीच पारंपरिक नृत्य और संगीत से जाहेरस्थान मे ढोल, मांदल, तिरियो, चढचढी, बानाम, कपिल चावार,आदि की थाप से गूंजता रहा और सामूहिक नृत्य हुआ। इस दौरान विधायक सविता महतो के बेटी स्नेहा महतो भी पारंपरिक आदिवासी परिधान में शामिल हुए और मांदर कि थाप पर जमकर थिरके।

इस दौरान स्नेहा महतो ने खुदीयाडीह व गांगुडीह में भी सरहुल में शामिल हुए। इस मौके पर संयोजक गुरुचरण किस्कू, सह संयोजक चारूचांद किस्कू, ताराचांद मांझी, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, गुरुपद हांसदा, सुगी हांसदा, बैधनाथ टुडू, सुदामा हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

You missed