Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा, उत्साह एवं उमंगों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय उत्सव

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा भाजपा मंडल की ओर से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकला गया. इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी तथा जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया. तिरंगा यात्रा बहरागोड़ा मुख्य बाजार का परिक्रमा किया. तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लोग वंदे मातरम्, भारत माता की जय, स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारतीय सेना के जयकारे लगा रहे थे. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ही बहरागोड़ा देशभक्तिमय हो गया था. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर सैनिकों के सम्मान में निकाला गया है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जो पराक्रम प्रदर्शित किया उससे सम्पूर्ण देशवासी गर्वित है. तिरंगा हमारा आन, बान एवं शान हैं. उन्होंने लोगों को उत्साह एवं उमंगों के साथ राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाने का आह्वान किया.

Advertisements

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव तथा ज्योत्स्नामयी बेरा, वरीय नेता रंजीत कुमार बाला, श्रीबत्स घोष, काजल महाकुड़, कृष्णा पाल, बीणा पात्र, अर्चना दास, उत्पल पैड़ा, प्रल्हाद घोष, संजय प्रहराज, जगन्नाथ नायक, मिन्टू नायक, कविन्द्र नाथ कुंडु, मिहिर दलाई, दिवाकर शर्मा, महादेव बैठा, निरंजन धावड़िया, अपूर्व दास, राजू महतो, यादव पात्र, निर्मल जाना, टूना नायक, गिरधारी कुंडू, दिलीप साव, ननीगोपाल साव आदि उपस्थित थे.

You missed