Advertisements
Spread the love

नीमडीह के लाकड़ी गांव में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव–क्षेत्र में दहशत

Advertisements

चाण्डिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव स्थित मकलीकोचा टोला में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुकु मांझी के पुत्र सोनू मांझी के रूप में हुई है। युवक रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह जब मृतक का भाई उसकी तलाश में निकला, तो रास्ते में खून के धब्बे नज़र आए। खून के निशान का पीछा करते हुए वह झाड़ियों तक पहुंचा, जहां सोनू मांझी का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। मौके से कुछ सबूत भी बरामद किए गए हैं।
नीमडीह थाना प्रभारी एस.के. तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। मामले को प्रारंभिक जांच में हत्या माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस जांच जारी है।

You missed