Spread the love

ईचागढ़–कुकड़ू में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ शिविर में पहुँचीं विधायक सविता महतो, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Advertisements
Advertisements

चाण्डि़ल : ईचागढ़ प्रखंड के टीकर और चिपड़ी तथा कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत में सोमवार को आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में विधायक सविता महतो शामिल हुईं। पंचायत स्तरीय इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाया।
विधायक सविता महतो ने मौके पर पहुंचकर सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शिविर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभुकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपने आवेदन, समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराएं और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए प्रेरित करें।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इससे लाभुकों को सीधे लाभ मिला और सेवा प्रदायगी की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। कई आवेदनों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, ललिता राजश्री बाखला, अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, मधु गोप, नरेन गोप, हारु घोष, कित्तीवास महतो, अजीत महतो, धीरज महतो सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही, वहीं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर शिविर का लाभ उठाया।

You missed