Advertisements
Spread the love

विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को जरमुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लगभग डेढ़ वर्ष पहले जरमुंडी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत शिक्षक के खिलाफ किया था मामला दर्ज…

जरमुंडी(दुमका) ब्यूरो रिपोर्ट

Advertisements

शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी पॉक्सो एक्ट के फरार शिक्षक को पुलिस ने प्रतिनियोजित विद्यालय से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला लगभग डेढ़ साल पूर्व का है।

जरमुंडी थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय जरमुंडी बाजार में पदस्थापित सरकारी शिक्षक भवेश मिश्रा ने विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। मामले में परिजनों ने जरमुंडी थाना में शिक्षक के विरुद्ध छेड़खानी से संबंधित शिकायत की थी जिसमें पुलिस द्वारा 23 जुलाई 2022 को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक ने अपना प्रतिनियोजन सरैयाहाट थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुवा तिलकपुर में करा लिया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को प्रतिनियोजित विद्यालय भलुआ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित