Advertisements

समाजसेवी खगेन महतो ने बदलवाया खराब ट्रांस्फार्मर,पिछले 1 महीनों से ट्रांसफार्मर खराब था…
चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकडू प्रखण्ड के जानुम गांव में पिछले 1 महीनों से ट्रांसफार्मर खराब था। जिसे समाजसेवी खगेन महतो ने बिजली विभाग से सम्पर्क कर नया ट्रांस्फार्मर बदलवाया। वहीं समाज सेवी खगेन महतो ने बताया कि उसे ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया कि 1 महिने से ट्रांस्फार्मर खराब है । क्षेत्र में हाथियों का झुंड बीचरण कर रहा है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सुचना मिलते ही तत्काल संज्ञान में लेकर 24 घंटा के अंदर ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति चालु कराया गया। गांव में बिजली चालू होने से ग्रामीणों में खुशी देखा गया। मौके पर ग्राम प्रधान रमाकांत महतो,पतीलाल महतो, मृत्युंजय महतो,सुदीप महतो, राकेश महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA NEWS :स्नेक कैचर राजा बारिक ने सीनी से एक 5 फीट लंबे जहरीले कोबरा सांप का किया रेस्क्यू।...
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कमलपुर पंचायत सचिवालय के सभागार में कोविड गाइडलाइन के बीच जैविक खेती जागरूकत...
SARAIKELA NEWS : प्रेमी-प्रेमिका हुए सड़क दुर्घटना के शिकार, एमजीएम ले जाने के क्रम में प्रेमिका की ...

