Advertisements
Spread the love

एसबीयू और गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक करार

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik ……✍️

नामकुम(राँची) । रांची के नामकुम स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी और गुड़गांव की श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक करार को लेकर सहमति बनी है। इस संबंध में हुए समझौता पत्र पर एसबीयू के महानिदेशक गोपाल पाठक और एसजीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति हेमंत वर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध, परामर्श, शैक्षणिक एवं अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके माध्यम से विभिन्न शोध परियोजनाओं पर संभावित सहयोग, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के संयुक्त आयोजन के साथ-साथ संकाय एवं छात्रों के आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इससे दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों को नवीनतम और अद्यतन शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी।
<span;>सरला बिरला यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति सी जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए इस शैक्षणिक करार पर प्रसन्नता व्यक्त की।