Advertisements
Spread the love

श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के अवसर पर निकल गई भव्य कलश यात्रा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। खरसावां विधानसभा अन्तर्गत मुंडाटांड प्रखंड के डोमजुड़ी गांव में सार्वजनिक श्री श्री 108 बजरंगबली कमेटी डोमजुड़ी द्वारा भव्य कलश यात्रा सीताराम बारात राम बाबा आश्रम घाट बिजय संजय नदी दुगनी से शुरू किया गया।

सात किलोमीटर पैदल यात्रा संजय नदी से डोमजुडी बजरंगबली मंदिर तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने आस्था के साथ रामनवमी के उपलक्ष्य में कलश यात्रा में भाग लिया। बताया गया कि श्री राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

मौके पर खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सहित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति/झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन सचिव मौके में उपस्थित रहे। प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

You missed