Spread the love

एसबीयू में दीक्षारंभ 2025 के साथ शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र

Advertisements
Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची/नामकुम । सरल बिरला विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ‘दीक्षारंभ 2025’ के साथ की गयी। इस अवसर पर विवि में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन ने उन्हें जिज्ञासा और ग्रुप डिस्कशन की उपयोगिता बताते हुए ज्ञानार्जन पर जोर दिया। विवि के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, कठिन परिश्रम और ईमानदारी की महत्ता बतायी। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक और ज्ञान के समन्वय से पढ़ाई करने की अपील की। महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने  विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए उनको वित्तीय अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने सरला बिरला विश्वविद्यालय के साथ दुनिया के शीर्षस्थ विश्वविद्यालयों के बीच हुए एमओयू का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर डॉ आर एम झा, सुभोजित मंत्री, अजय कुमार, कोमल गुप्ता ने अपने-अपने विभागों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डीन हरिबाबू शुक्ला ने विवि के प्लेसमेंट पर प्रकाश डाला। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन  राहुल वत्स ने विवि के परीक्षा पैटर्न और  सी.एस. महथा ने विवि के विभिन्न क्लब की जानकारी दी।  करन प्रताप ने डीएसडब्ल्यू और डॉ. पी. के. होता ने विवि के पुस्तकालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एसबीयू के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसबीयू के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान और  राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि में दाखिल लेनेवाले नए विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

You missed