Spread the love

एसीबी ने एएसआई को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, बिजली चोरी के मामले में राहत दिलाने को लेकर 50 हजार रिश्वत की मांग की थी….

दुमका (मौसम गुप्ता) एएसआई राजकुमार सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया कर जेल भेजा है, बता दे की जरमुंडी थाना के एएसआई राजकुमार के साथ एक सहयोगी स्वरूप सिन्हा को भी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है, बताश जा रहा है कि दोनों के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो के दुमका स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में एक पीड़ित शख्स गरडी के अभिषेक कुमार के लिखित शिकायत पर कार्रवाही की गई है ।

Advertisements
Advertisements

बिजली मामले में विभाग के द्वारा जरमुंडी थाना में मामला दर्ज किया गया था । जिसे लेकर एएसआई राजकुमार और स्वरूप सिन्हा के द्वारा 50 हजार की राशि की मांग की गई थी । की तत्काल गिरफ्तारी पर रोकने के लिए दवाब दिया जा रहा था । तत्काल 10 हजार राशि देने गये थे । जरमुंडी थाना के बहार एसीबी के टीम ने रंगेहाथ 10 हजार के साथ गिरफ्तार किया ।

 

You missed