
ट्रैफिक लाइट सिगनल समीक्षा बैठक आयोजित,
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर स्थित जियाडा सभागार में आयोजित किया गया। आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क के चौराहों पर सीएसआर के तहत लगाए गए । ट्रैफिक सिग्नल लाइट को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता सरायकेला जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने की।
चेन्नई की जेड एफ़ कंपनी द्वारा सीएसआर फंड से आदित्यपुर से गम्हरिया तक विभिन्न 8 चौराहों पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट सिगनल के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में आदित्यपुर आकाशवाणी चौक एवं शेरे पंजाब चौक ट्रैफिक लाइट सिगनल नजदीक होने एवं सुबह शाम व्यस्ततम समय में ट्रैफिक जाम लगने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर प्रस्ताव आया कि इन दोनों ट्रैफिक लाइट को व्यस्ततम समय में बंद रखा जाए।
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी
बैठक में मौजूद सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि जेड एफ़ कंपनी सीएसआर के तहत ट्रैफिक लाइट्स लगवाए गए हैं। जो यातायात को सुलभ बनाएगा हालांकि उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना भी लगाएगी।
इस बैठक में आदित्यपुर नगर प्रशासक रवि प्रकाश, ज़ियाड़ा क्षेत्रीय
उपनिदेशक दिनेश रंजन, डीटीओ गिरजा शंकर महतो, हेडक्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव समेत एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल एवं इसरो अध्यक्ष रूपेश कतरियार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

