Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्राचीन चित्रेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, भक्तों की उमड़ी भीड़

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
सावन महीने के सोमवार के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने बहरागोड़ा स्थित प्राचीन चित्रेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. साथ ही विधायक ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. सावन ने अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए. मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन होता है और इस दौरान भगवान शिव की आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पूजा के उपरांत विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की और क्षेत्र की समस्याओं को जाना.

Advertisements

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, जीतू राउत, नीमा पैरा, पप्पू राउत, रिंकू माईती, राहुल बाजपेई, जादूपति राणा, कुना घोष, सीमांत भुइया, सुजीत दास, प्रणव बेरा, गावला दत्त, तीर्थों घोष आदि उपस्थित थे.