Spread the love

झामुमों गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष पद पर चार कार्यकर्ताओं ने पेश की दावेदारी, केंद्रीय कमेटी करेगी फैसला

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला जिला कमेटी द्वारा गम्हरिया प्रखंड कमेटी गठन के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में गम्हरिया प्रखण्ड कमेटी गठन को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी रहे गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी , कृष्ण बास्के समेत अन्य नेताओं के बीच अपनी दावेदारी पेश की।
कार्यकर्ताओं के दावेदारी को सूचीबद्ध कर केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। जिस पर अंतिम मोहर लगेगी। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर झामुमों नेता गणेश महाली ने कहा कि बैठक में मजबूत दावेदारी पेश करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर केंद्रीय कमेटी को भेज दी जाएगी। जिस पर अंतिम मोहर लगेगी। गणेश महाली ने कहा कि जल्द ही सरायकेल जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक सशक्त और मजबूत कमेटी गठित होगी। बैठक में युवा मोर्चा जिला ज़िला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, अमृत महतो, पवित्रो बर्मन, सोखेंन हेंब्रम, कोकिल मंडल आदि मौजूद थे।