Advertisements
Spread the love

शॉर्ट सर्किट से दो दुकान में लगी भीषण आग सब कुछ जलकर खाक, लाखों का नुकसान—

सरायकेला (सुदेश कुमार) : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप मोड़ माँझीटोला जाने वाले सड़क किनारे स्थित एयरटेल आउटलेट दुकान में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आगजनी की घटना घटित हुई, जिसमें बगल में स्थित एक अन्य दुकान भी तरह जलकर खाक हो गया।

Advertisements

बताया जाता है कि एयरटेल आउटलेट के बंद दुकान में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और पूरा दुकान जल गयाम वहीं इस आउटलेट दुकान के ठीक बगल में स्थित एक चिकन शॉप भी जलकर राख हो गया। हालांकि बंद चिकन शॉप में रखें मुर्गो को नुकसान नही हुआ है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए

एयरटेल आउटलेट के प्रोपराइटर गोपाल पाल ने बताया कि तड़के सुबह 4 बजे इन्हें स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर सूचित किया गया कि उनके दुकान में आग लगी है .इसके बाद ये दुकान पहुंचे। फौरन झारखंड अग्निशमन दल को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाए. दुकान के मालिक ने बताया है कि दोनों दुकानों के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित