केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
सरायकेला। खरसावां गोलीकांड के शहीद दिवस के अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां पहुंचे। जहां शहीद स्थल पर पहुंच कर उन्होंने परंपरागत तरीके से खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित दर्जनों की संख्या में भाजपाइयों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि आदिवासियों का संघर्ष का इतिहास रहा है। जो गर्व का विषय है। भारत सरकार के जनजातीय कल्याण मंत्रालय द्वारा देशभर में आदिवासियों के संघर्ष के इतिहास को संकलित करने का कार्य शुरू किया गया है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। आदिवासियों की जल जंगल जमीन और परंपराओं के संरक्षण के लिए बेहतर प्रयास जारी रहने की बात उन्होंने कही।
Advertisements

Advertisements


