Spread the love

मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा हुई शामिल…

आदित्यपुर – जगबंधु महतो  सरायकेला जिले गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यापुर स्थित ऑटो क्लस्टर में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल “छाप” में शामिल होने राज्य अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा पहुंची।

Advertisements
Advertisements

हस्ताक्षर जागरूकता अभियान में शामिल होकर इन्होंने हस्ताक्षर के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया । जहां सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी मौजूद रहे। इस मौके पर दंपति आईएएस अधिकारियों ने एक साथ सेल्फी स्टैंड में तस्वीर खिंचायी।

मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने कहा कि 13 नवंबर को सरायकेला जिले में मतदान है। ऐसे में अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग करें और एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना करें। इस दौरान साहित्य महोत्सव में शिरकत करने वाले साहित्यकार भी हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने।

You missed