एसपी के निर्देश पर चल रहे हैं जिले में अवैध कारोबार के विरूद्ध अभियान,ईचागढ थाना प्रभारी ने पकड़ी लकड़ी लदी दो 407 गाड़ियां, ड्राइवर को भेजा न्यायिक हिरासत में…
आदित्यपुर /ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागा सोरेन के पास गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा द्वारा दो 407 गाड़ी लकड़ी लदी जप्त कर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर लगातार जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements


इसी अभियान की कड़ी में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दो 407 गाड़ियों में लकडी लदी ट्रक को जप्त करके ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । थाना प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Related posts:
RAJNAGAR NEWS : आयुष कुमार नायक 90%अंक लाकर साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल का बढ़ाया मान।इंजीनियर बनना चाह...
दुमका : माल्यार्पण कर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती...
Saraikela द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला.खरसावां की नई कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक, कार्यकारिणी का किया ग...

