Advertisements
Spread the love

संपति विवाद को लेकर दो भाईयों में हाथापाई, मामला थाने में, पुलिस तत्काल मामले की जांच में जुटी …

आदित्यपुर (कल्याण पात्रा) सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना अंतर्गत रोड नंबर चार में दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर हाथापाई का मामला को लेकर आर आई टी थाना पहुंचा. अनिल शर्मा ने अपने बड़े मनीष शर्मा के खिलाफ आर आई टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं. अनिल शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई उनके ऑफिस में आकर हाथापाई, सामान को नुकसान पहुंचने की कोशिश एवं जान से मारने की धमकी दी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन मेरे बड़े भाई द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता हैं. साथ ही हाथापाई करने की साजिश रचते रहते हैं. जिसके लिए एक महीना पूर्व ही आर आई टी थाना में इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रेशमा शर्मा के साथ भी हाथा पाई की गई हैं.

Advertisements

वही उनकी मां और बड़े भाई द्वारा घर का दरवाजा भी बंद कर घर में प्रेवश करने पे पाबंदी लगा दी गई थीं. फिलहाल पुलिस द्वारा घर का दरवाजा खुलवाकर परिवार के सदस्यों को घर में प्रवेश करा दिया गया है . इस संदर्भ में आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है.