Spread the love

कांड्रा एसकेजी मैदान में झामुमो की ओर से सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह आयोजित…

 

पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर महतो हजारों समर्थकों के साथ हुए घर वापसी…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

झामुमो जिला कमेटी की ओर से कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में सदस्यता ग्रहण सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राज्य के मंत्री रामदास सोरेन, मथुरा महतो, विधायक सविता महतो आदि शामिल थे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोर शोर से विधानसभा की तैयारी में जुट जाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बीते चुनाव में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कोल्हान की सभी सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों को जिताकर राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था। उसी जोश के साथ फिर से महागठबंधन की सरकार बनानी है। इस मौके पर मंत्री रामदास सोरेन ने भाजपा पर निशाना लेते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में उन्हें झारखंड की याद तक नहीं आई।

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे जन- कल्याणकारी योजनाओं वृद्धापेंशन, मईया सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। वही मंत्री रामदास सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बाद 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन राज्य का विकास नहीं हुआ। राज्य में भरपूर खनिज संपदा होने के बाबजूद यहां के खनिज संपदा से अन्य राज्यों का विकास हुआ।

उन्होंने बांग्लादेशी घुसपेठिए के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को घेरते हुए कहा कि वे अब भाजपा की भाषा बोलने लगे। जब वे राज्य में तीन बार आदिवासी कल्याण मंत्री रहे, पांच महीने मुख्यमंत्री रहे, तब वे संथालपरगना के डेमोग्राफी के बारे में क्यों चुप रहे? मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठिया नजर आने लगा।

You missed