Advertisements
Spread the love

बीती रात चाण्डिल के चिलगु के समीप

रूपये के साथ बेलोरो की लुट, सभी सड़क

सीमा सील, मामले का शीघ्र होगा उद्भेदन

…. एसपी

 

आदित्यपुर (ए के मिश्र) : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत चिलगू – अमड़ा कटिंग के बीच हुए बेलोरो सेकंड हैंड गाड़ी और पैसे की लूट की घटना को शीघ्र ही उद्भेदन कर लिया जाएगा। जांच टीम बना दी गई है। पदाधिकारी लगातार छापामारी कर रहे हैं।उक्त बातें सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा वनांचल 24 टीवी के संवाददाता को बताया गया।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही इसे जांच टीम गठित कर मामले के उद्भेदन के लिए पदाधिकारियों को लगा दिया गया है, और पदाधिकारी द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी मालीक के बयान में अस्थिर है । घटना गुरुवार की रात 10:30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहित एवं संजय नमक युवक सेकंड हैंड बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर रांची से टाटा जा रहे थे. दोनों आयरन ओर कारोबारी बताए जा रहे हैं।

चिलगू- अमड़ा कटिंग के बीच होटल में बोलेरो स्टार्ट छोड़कर खाना खाने चले गए। वापस लौटकर जैसे ही गाड़ी में बैठे कि पहले से घात लगाए एक बाइक और एक स्विफ्ट गाड़ी पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने फायरिंग की और बोलेरो से दोनों कारोबारियों को उतार कर बोलेरो लेकर चलते बने. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी में रुपए रखे थे। इतने रुपए थे एग्जैक्ट नहीं बताया जा रहा है। जो किसी कंपनी को भुगतान करने जा रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा चांडिल थाना पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए टीम गठित कर दिया गया।

चांडिल थाना प्रभारी एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक का निर्देश मिलते ही सक्रिय हो गए और टीम बनाकर छापामारी करने में लगे हुए हैं। सभी मार्गों को सील कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल दो एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. वरीय अधिकारियों के निर्देशन में जांच चल रही है पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मामले पर निगाहें रखी जा रही है और शीघ्र मामले का उद्भेदन की जाने की बातें कही गई है

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?