Advertisements
Spread the love

चाकुलिया उच्च विद्यालय में वर्ग दशम के विधार्थियो के बीच एडमिट कार्य का किया वितरण…

 

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उच्च विद्यालय प्रागंण में सोमवार को वर्ग दशम के विधार्थियो के बीच एडमिट कार्य का वितरण किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रायदें हांसदा, सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा, पंचायत समिति सदस्य यशोदा गोप, जगदीश गोप, कमल बेरा, राजाराम गोप की उपस्थिति मे वर्ग दशम के विधार्थियो के बीच एडमिट कार्य का वितरण किया गया.

Advertisements

इस अवसर पर विधालय के प्राचार्य बीएस नायेक ने सभी बच्चो को कौपी, कलम, फोल्डर देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम को विश्वनाथ पाल, गोविन्द गोप, अविनाश कुमार, कमलेश सिह ने बारी बारी से सम्वोधन किया एवं बच्चो को अच्छे से अच्छा परिणाम लाने की कामना के साथ शुभकामनाएं दी.

इस बीच जिला परिषद सदस्य रायदे हासदा ने विधालय के छात्र उपस्थिति को देखते हुए अपने फंड से साईकिल स्टैड बनावाने की घोषणा की. मंच का संचालन अंजन भोल ने किया. इस मौके पर संदीप बेरा, राईमोनी टुडु, सीतामनी टुडु, राजीव मल्लिक, अरूण महतो, जानती मुर्मु, मनोज घटवारी, सौरभ महतो आदि उपस्थित थे.

You missed