Advertisements
Spread the love

चाकुलिया पुलिस ने विभिन्न इलाकों से मोबाइल चोरो को पकड़ा…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया पुलिस ने बड़ी पहल करते हुए थाना प्रभारी वरुण यादव ने विभिन्न इलाकों से गुम हुए चोरी किए गये 3 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटा दिया. मोबाइल पाने वालो में चाकुलिया मुस्लिम बस्ती निवासी इपहखार यूसुब, बर्डीकानपुर कालापाथर के मधुपुर गांव निवासी बैधनाथ मुंडा और माटियाबांधी गांव निवासी परितोष हेंब्रम को खोया हुआ मोबाइल फोन लौटा दिया गया. इस दौरान अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल उन्हें वापस मिल पाएंगे.

लेकिन चाकुलिया पुलिस के प्रयास से उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल पाया है. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया की ऑनलाइन मोबाइल लॉस्ट सर्विस के माध्यम से दर्ज कराए गए शिकायत के अनुसार गुम हुए कुल चार मोबाइल सेट को बरामद किया गया है जिसमें से तीन मोबाइल उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि जनता की समस्या को खत्म करे. इसी दिशा में पुलिस कार्यरत है. उन्होंने बताया की पुलिस हर संभव प्रयास करेगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा