Advertisements
Spread the love

काउंसलिंग के बाद डालसा ने मानसिक रोगी को पहुंचाई मदद
पीएलवी शारदा देवी एवं डॉ. मालती का रहा सराहनीय योगदान

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

रांची । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव की देखरेख में रिनपास में कार्यरत डालसा की पीएलवी शारदा देवी द्वारा मानसिक रोगी महिला को सहायता प्रदान की गई।
इस क्रम में पीएलवी शारदा देवी ने रिनपास की साइकिएट्रिक सोशल वर्कर डॉ. मालती से संपर्क कर स्वस्थ महिला मानसिक रोगी के घर का पता लगाया। इसके बाद संबंधित थाना से संपर्क कर महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई तथा परिजनों की महिला से बातचीत कराई गई।
महिला के भाई को सरकारी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए महिला का आधार कार्ड, राशन कार्ड, संबंधित थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति तथा परिजनों के साथ रोगी की फोटो लाने को कहा गया। महिला का भाई सभी आवश्यक कागजातों के साथ रिनपास पहुंचा और पीएलवी शारदा देवी से मिला। पीएलवी शारदा देवी द्वारा डॉ. मालती को सूचना देने के पश्चात जांच प्रक्रिया पूरी की गई तथा महिला एवं उसके भाई की काउंसलिंग की गई। इसके उपरांत महिला को दो माह की दवा उपलब्ध कराई गई और दो माह बाद परिजनों के साथ पुनः अस्पताल आने का निर्देश दिया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने पीएलवी शारदा देवी एवं डॉ. मालती के प्रति आभार व्यक्त किया।

You missed