Spread the love

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements
Advertisements

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हृदय दिवस कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने विशेष रूप से हृदय रोग के उपचार एवं निदान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही हृदय रोग में क्या करें, क्या ना करें। कैसे हम अपने जीवन शैली को बेहतर बना सकते हैं। इसी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी सिविल सर्जन के द्वारा दी गई।

वहीं उन्होने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम एवं ध्यान, संतुलित पौष्टिक आहार, समुचित आराम करना बहुत ही आवश्यक बताया साथ ही उन्होंने अनियमित एवं अनियंत्रित खान-पान, वसा युक्त भोजन, जंक फूड का सेवन, धूम्रपान,तम्बाकू एवं शराब का सेवन से दूर रहने की सलाह भी दी गई। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (एनसीडी) डॉक्टर तूलिका रानी ने हृदय रोग लक्षण, कारण, टाइप और उपचार के विषय में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विश्व में विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

इसी अवसर पर रामगढ़ जिला द्वारा भी विभिन्न स्तरों के स्वास्थ्य संस्थानो पर विशेष रूप से हृदय रोग जांच (एनसीडी अंतर्गत अन्य जांच) का विशेष शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाता है और इसके माध्यम से हृदय रोग तथा इससे बचाव से संबंधित जानकारी आम जनों तक पहुंचाया जाता हैं। उक्त मौके पर डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ उदय शरण श्रीवास्तव, डॉ शशी भूषण, डॉ स्वराज, सभी चिकित्सा पदाधिकारी,सदर अस्पताल सभी कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed