Spread the love

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में AIDSO ने नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू को बिरसा मुंडा की पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

चांडिल : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइज (AIDSO) सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी के तत्वावधान में शनिवार, 13 दिसंबर को सिंहभूम कॉलेज चांडिल परिसर में नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर AIDSO की ओर से उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के जीवन-संघर्ष पर आधारित प्रकाशित पुस्तक एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान स्वीकार करते हुए प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने AIDSO और छात्र समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज से उनका पूर्व में भी जुड़ाव रहा है और आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों के हितों को प्राथमिकता तथा कॉलेज को शैक्षणिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका कार्यालय छात्रों के लिए हमेशा खुला रहेगा और छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में AIDSO के जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक, कॉलेज कमेटी सचिव राजा प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो सहित सदस्य रोहित प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक, मृत्यंजय महतो, प्रकाश महतो और पिंटू चक्रवर्ती उपस्थित थे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।