Spread the love

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन…

झामुमो में सभी जाति, धर्म को मिलता है मान-सम्मान: झूलन कुमार

चांडिल(बिद्युतमहतो)चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के सिरुम पुर्नवास स्थल के सामुदायिक भवन के सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पुराने कार्यकर्ता रहें झूलन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पार्टियों के एक दर्जन सक्रिय कार्यकर्ताओ ने ईचागढ़ विधायक सविता महतो के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमों का दामन थामा।

Advertisements

जहां ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने सभी लोगों को माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने सभी को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। वहीं झामुमो के वरिष्ठ नेता निरंजन महतो ने सभी को पार्टी के नीति और सिद्धांतों से अवगत करया। सरकार की कल्याण कारी नीतिओं को गांव-गांव तक अगला पहुंचाने की जिम्मेवारी सौंपी।

इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पुराने कार्यकर्ता झूलन कुमार ने कहा कि झामुमो गरीब-गुरबों की पार्टी है। झामुमो में सभी जाति,धर्म को मान-सम्मान मिलता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड के विकास कर सकती है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राधानाथ सिंह मुंडा, झूलन कुमार,निमाई सिंह बाबू, पापुन महतो, दिलीप महतो, बिनोद सिंह सरदार, मंयक सिंह, तपन महतो, रहिन चन्द्र महतो,लक्ष्मण सिंह आदि के नाम शामिल है।

Advertisements

You missed