Advertisements

खूंटी के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा से मिले खरसावां विस के चारों प्रखंड अध्यक्ष,क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत…
खरसावां (अजय) शुक्रवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड अध्यक्षों ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा से मिले.इस दौरान खरसावां विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया.पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष ने अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया.वहीं नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि क्षेत्र और जनताओं की विकास के लिए हमेशा तत्पर रहुंगा.
Advertisements

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य के लिए जिला मुख्यालय,प्रखंड कार्यालय और जरूरत पड़े तो जानताओं के बीच रहकर काम करूंगा.मौके पर खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार,खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो,कुचाई प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा व सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल मुदी के अलावा मानसिंह मुंडा, शंकर लोवादा आदि उपस्थित थे.

