Advertisements
Spread the love

चाकुलिया नगर पंचायत के दिशोम जाहेर गाढ़ धार्मिक स्थल में कॉलोनी के लोगों द्वारा गंदगी फैलाया गया है.जिसका मुखिया दशरथ मुर्मू ने निरीक्षण किया कहा होगा कानूनी कार्रवाही…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह  चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दिशोम जाहेर गाढ़ में गुरुवार की शाम मुखिया दशरथ मुर्मू के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया. इस दौरान पाया गया की धार्मिक स्थल जाहेर थान कैम्पस के अंदर गंदगी फैलाया गया है. कॉलोनी के लोगो द्वारा दिशोम जाहेर गाढ़ के बाउंड्री के ऊपर से कचड़ा को अंदर फेका गया है.

इस गंदगी को देखकर कमेटी के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया. इस संबंध में मुखिया दशरथ मुर्मू ने कहा की कॉलोनी वालो ने धार्मिक स्थल इस तरह का गंदगी फैलाने का काम किया है जो सरासर ग़लत है. उन्होंने कहा की दोबारा अगर इस तरह का गंदगी फैलाया जायगा तो दीवाल के नजदीन वाला घर के मालिक पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. इस मौके पर कालीदास हांसदा, जीतेन हांसदा, बिमल मारडी, दुर्गा हांसदा, रामजीत बास्के आदि उपस्थित थे.