Spread the love

दलमा तराई में मानवता की मिसाल, सिदो–कान्हो पब्लिक स्कूल काठजोड़ में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

Advertisements
Advertisements

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

चांडिल । कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और सेवा भावना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सिदो–कान्हो पब्लिक स्कूल, सालगाडीह काठजोड़ परिसर में दलमा तराई क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं विशेष रूप से पीटीजी समुदाय के लोगों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से जरूरतमंदों को ठंड से बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन कोल्हान ट्राईबल हीरो बाबु राम सोरेन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर के समाजसेवी रत्नेश का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में चिलगु पंचायत के मुखिया पति शत्रुघ्न सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं तथा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी दलमा तराई क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।