
विधायक सविता महतो ने सिद्धि विनायक कंपनी परिसर में 700 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट
चांडिल। कड़ाके की ठंड को देखते हुए चांडिल प्रखंड के चौलीवासा, चौका और चांडिल पंचायत के जरूरतमंद, असहाय महिला एवं पुरुषों के बीच रविवार को रुगड़ी स्थित सिद्धि विनायक कंपनी परिसर में 700 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सिद्धि विनायक कंपनी की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं। कंबल वितरण के दौरान सविता महतो ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल मिलने से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ठंड से बचाव के लिए कंबल का नियमित उपयोग करें। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। इस अवसर पर सिद्धि विनायक कंपनी के मालिक विजय मित्तल और शंकरलाल अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शंभु शर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।
Related posts:

