
भीमखंडा मंदिर परिसर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुआ आयोजित

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
राजनगर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला के भीमखंडा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने किया। बैठक में जिला समिति, युवा इकाई, पंचायत प्रतिनिधि सहित सभो की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक का उद्देश्य
इस बैठक का उद्देश्य संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना, जन संवाद अभियान चलाना, महिला-युवा नेतृत्व को आगे लाना और जनसरोकारों पर आधारित कार्य योजनाएं तैयार करना रहा। संजय गोराई ने कहा जेएलकेएम का संकल्प है कि झारखंड के हर गाँव तक क्रांति का संदेश पहुँचे।प्रेम मार्डी ने कहा, “गाँव-गाँव जाकर जनता से संवाद करें और पार्टी की विचारधारा को बताएं। कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो ने कहा, “कोल्हान क्षेत्र जेएलकेएम का मज़बूत किला बनेगा। जेएलकेएम पार्टी को जनआधारित के रूप में खड़ा करने तथा सदस्यता एवं जन संवाद अभियान को तेज़ करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर गोपाल महतो, प्रदीप महतो, उमेश महतो, बिंदेश्वर महतो, रोहित प्रधान, मनसा दास,प्रेम महतो, राज महतो गौरव दास, लक्ष्मण महतो, सरोज कुमार, संदीप सिंह, राहुल कुमार, प्रिंस खत्री, रोहित महतो, संजय महतो, सुमित महतो, शिस्तोपतो महतो, देवाशीष महतो, शत्रुघ्न महतो, खोखन महतो, तारा पद महतो, प्रभांशु महतो समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

