Advertisements
Spread the love

ईद के अवसर पर सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर निगाहें आनंद प्रकाश…

सरायकेला खरसावां (ए के मिश्र)  जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को ईद के मद्देनजर भीड़ भाड़ क्षेत्र और चौक चौराहे पर बारीकी से निगाहें रखने हेतु निर्देशित किए गए हैं। शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने की भी अपील की है। सोशल मीडिया और असामाजिक तत्व पर भी निगाहें और निगरानी रखने के लिए निर्देशित किए गए हैं।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में सभी थाना प्रभारियों ने आज अपने अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण मे भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के चौक चौराहे पर भीड़भाड़ वाले जगह पर सिविल ड्रेस में रहकर निगरानी और निगाहें रखने हेतु निर्देशित करते हुए सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए भी निर्देशित किए गए हैं।

You missed