Spread the love

अंजुमन इस्ला उल मुस्लमीन अनगड़ा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar ….✍️

अनगड़ा (रांची)। अंजुमन इस्ला उल मुस्लमीन अनगड़ा के बैनर तले हेसल रिंग रोड स्थित समाजसेवी परवेज खान के आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं नेतृत्व परवेज खान ने किया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए  मुस्लिम समुदाय के लगभग 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि नईम अंसारी थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराधा मुंडा एनुल हक रामसाय मुंडा (भाजपा युवा नेता) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तहसीन प्रवीण सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नईम अंसारी ने कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जिन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है, वे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।”
विशिष्ट अतिथि अनुराधा मुंडा ने कहा कि “आज के समय में शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। समाज के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना सराहनीय पहल है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की ओर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ते हैं।” कार्यक्रम के दौरान समाज में शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर रब्बानी राज, साकिर अंसारी, डॉ. गुलजार, अंसार अंसारी, मिनहाज अंसारी, उनुष अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, अमीरुल अंसारी, स्केरुल अंसारी, अजीज अंसारी, नसीम अंसारी, सिद्दीक अंसारी, अब्बास अंसारी, सोएब अंसारी, इब्राहिम अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल इमाम अंसारी ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

You missed