Advertisements
Spread the love

सन्नी सिंह को बर्थडे गिफ्ट में आजसू पार्टी ने सौंपी युवा जिलाध्यक्ष की कमान…

जगबंधु महतो आदित्यपुर:

Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हारिया दुर्गा पूजा मैदान में आजसू पार्टी के युवा नेता सन्नी सिंह अपने जन्मदिन पर संध्या साई भजन का आयोजन किया गया था। खुशी तब दुगनी हो गई जब आजसू केंद्रीय नेतृत्व ने युवा नेता सन्नी सिंह को सरायकेला जिला के युवा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी।

 

पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, सत्यनारायण महतो, रवि शंकर मौर्य,आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष बाबू सिंह एवम प्रखंड राजेश महतो ने सन्नी सिंह को पार्टी के सभी नेताओं की मौजूदगी में उन्हें पत्र सौंपा गया।

इधर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सन्नी सिंह को लगातार बधाइयां मिल रही है। अपने चयन पर सन्नी सिंह ने कहा कि पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं। उसका निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाना है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो सहित तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

You missed