
राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव में शामिल हुए जिले के सहायक अध्यापक…
सरायकेला – संजय मिश्रा ।

एक मांग वेतनमान की मांग को लेकर सहायक अध्यापक समन्वय संघर्ष मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले के सहायक अध्यापक रांची में एकदिवसीय विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुए। विजय लेंका और शंकर बारीक के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सहायक अध्यापक राजनगर, सरायकेला, खरसावां एवं गम्हरिया प्रखंडों से एकत्रित होकर सीनी मोड़ से रांची के लिए रवाना नहीं हुए। जहां सभी ने एक स्वर में नारा लगाया कि है हेमंत सरकार वादा पूरा करो और सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिए जाने की घोषणा पर अमल करो।
इस मौके पर सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष जयराज दास, कांग्रेस महतो, प्रकाश महतो, शंकर महतो, खेला राम मुर्मू, तारा महतो, भारती महतो, विमल महतो, उमेश टुडू सहित दर्जनों की संख्या में सहायक अध्यापक एवं सहायक अध्यापिका रांची विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
Related posts:

