
आर.डी.एस. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

✍️ Arjun Kumar Pramanik
राँची/नामकुम । आर.डी.एस. पब्लिक स्कूल, नामकुम में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “छात्रों के मन में शिक्षकों के प्रति सम्मान ही शिक्षक दिवस का मूल उद्देश्य है। किसी भी छात्र के पहले शिक्षक उसके माता-पिता होते हैं, जिन्होंने सबसे पहले उसे चलना, बोलना और समझना सिखाया। जो छात्र अपने माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर निकलते हैं, वही जीवन में ऊँचाइयाँ छूते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक दीपक की तरह स्वयं जलकर अपने विद्यार्थियों के जीवन को शिक्षा और ज्ञान से आलोकित करते हैं। माता-पिता और गुरु का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता। विद्यार्थियों को संकल्प लेना चाहिए कि सदैव इनका सम्मान करेंगे।
समारोह में विद्यालय के प्राचार्य कृष्णा कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन खुशबू कुमारी ने किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर आशा देवी, मनोरमा कुमारी, अर्पिता कुमारी, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

