Advertisements

ऑटो पलटा महिला सहित एक वर्षीय बच्चा घायल…
अर्जुन कुमार नामकुम:रांची-पुरुलिया मार्ग नामकुम स्टेशन खटाल के समीप रात लगभग 10 बजे यात्री से भरा एक ऑटो(जे एच 01डीपी 7854)सड़क किनारे लगभग 20 फिट नीचे गड्ढे में गिर गया। ऑटो में सवार महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गए। ऑटो चालक बेहोश पड़ा हुआ था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
Advertisements

सूचना पाते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुँच घायल चालक को अस्पताल ले गए। डॉक्टर के अनुसार चालक को अंदरूनी चोट पहुंची है. ऑटो में तीन छोटे छोटे बच्चे थे। ऑटो पलटते ही सभी बच्चे जोर जोर से रोने लगे। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : भूतपूर्व सैनिक ने सीएम को पत्र लिखकर शहीद स्मारक समिति में खरसावां गोलीकांड के घायल...
सरायकेला:डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने नव पदस्थापित एसपी और डीटीओ से मिलकर सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त ...
Saraikela : सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन प्लांट व ...

