Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) पद्मश्री स्वर्गीय डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती पर टैगोर हिल रांची के ओपन स्पेस थिएटर में उनकी ढोल बजाते हुए 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया।
Advertisements


झारखंड आदिवासी विकास समिति रांची के तत्वाधान आयोजित उक्त समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री स्वर्गीय डॉ रामदयाल मुंडा की पत्नी एवं गायिका श्रीमती मुंडू सहित अन्य गणमान्य की उपस्थिति में सांस्कृतिक विधाओं के गुरुजनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक को छऊ नृत्य कला सहित अन्य कला क्षेत्रों में भी विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसे लेकर उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि कला के विकास के लिए वे सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
Related posts:
कोलकत्ता के बिपलब बरुआ की पिता स्वर्गीय मनोरजं बरुआ की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक दुमका की ओर भोजन खिलाय...
जिले को सर्वांगीण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है, योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण करें ...
SARAIKELA NEWS : To make a model hospital of the district and better facilities to the people All d...

