Advertisements
Spread the love

चाण्डिल अनुमंडल क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरुकता अभियान

Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रो

चांडिल : सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार गुरुवार को चाण्डिल अनुमण्डल के विभिन्न थाना, ओपी के संस्थान एवं प्रतिष्ठानों में आम जन मानस के बीच मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चाण्डिल थाना अन्तर्गत क्रिस्टल थर्मोटेक प्रा लि कम्पनी के कर्मचारियों के बीच, कपाली ओपी अन्तर्गत आशियाना, ब्रम्हानन्द के आस-पास के लोंगो एवं ब्रम्हानन्द अस्पताल के कर्मचारियों के बीच, चौका थाना अन्तर्गत हाई स्कूल चौका के शिक्षकों एवं छात्रों के बीच तथा तिरुलडीह थाना अन्तर्गत कुकडू मैदान में कुकडू प्रखण्ड के अंचलाधिकारी के मौजूदगी में कुकडू के आम जनता के बीच मादक पदार्थ एवं नशा से संबंधित पदार्थों के खेती एवं सेवन से होने वाली नुकसान (शारिरीक नुकसान, खेतों के मिट्टी का उर्वरा शक्ति समाप्त होने व पर्यावरण का नुकसान) के संबंध में जागरुकता अभियान चलाया गया। इन सभी जगहों पर उपस्थित लोग, छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को मादक पदार्थ के दुष्प्रभाव से होने वाली नुकसान के बारे में जागरूक किया गया एवं उपस्थित लोगों से मादक पदार्थ से होने वाली दुष्प्रभाव के बारे में अन्य लोगों को भी जागरुग करने हेतु पहल करने का निर्देश दिया गया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित