Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: 2 मार्च को 10वाँ सामूहिक विवाह, बेटियों को आशीर्वाद देने 25 हज़ार अतिथियों को निमंत्रण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोडा में 2 मार्च को 10वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा. विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए सोमवार को डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवास पर एक बैठक सम्पन्न हुआ. गरीब एवं ज़रूरतमंद अभिभावकों के बेटियों का धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा. नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के पास स्थित शाखा मैदान में विवाह समारोह हेतु एक विशाल पंडाल का निर्माण किया जाएगा. पंडाल में अलग-अलग विवाह मंडप निर्मित होंगे जहां वैदिक रीति से ज्ञानी पंडित कन्याओं का विवाह सम्पन्न करायेंगे. बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए 25 हज़ार अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा. इस बार के विवाह समारोह के आयोजन में बहरागोडा के युवाओं एवं महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी. कन्याओं को दैनिक उपयोग की वस्तुएं कपड़े, बर्तन, आलमीरा, बिछावन, आभूषण तथा अन्य सामग्री भेंट की जाएगी. दूल्हे को घरेलू हिंसा न करने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प दिलाया जाएगा.

Advertisements

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बेटियों परिवार एवं समाज की स्वाभिमान होती हैं. हम विगत 9 वर्षों से बहरागोडा में अत्यंत गरीब परिवार के बेटियों का सम्पूर्ण सम्मान एवं गरिमा के साथ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर रहे हैं. लेकिन अब यह कार्यक्रम सामाजिक उत्सव का रूप ले चुका है. यह सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण बन चुका है. इस बैठक को चंडी चरण साव, रंजीत बाला, मनोज गिरी , बाप्तु साव, श्रीवत्स घोष, गौरी शंकर महतो, भूपति नायक आदि ने बैठक को संबोधित किया. बैठक का संचालन राजकुमार कर ने किया.

इस मौके पर काजल महाकुड़, ज्योत्स्नामाई बेरा, कृष्णा पाल, अर्चना दास, डोली मुर्मू ,भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैरा, मंजुला पलाई, संजू मानना, निहारिका मानना, सुलेखा बेरा, जयंती दास, कल्पना सीट, भूदेव ओझा, अपु ओझा, मिहिर दलाई, अपूर्व सुंदर दास, कमल कांत सिंह, सुभेन्दु पात्र, पिकलु घोष, देवब्रत दे, कबिन्द्र नाथ कुंडू, कमलेश साव, निर्मल जाना, ब्रजेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, प्रबोध साव, प्रोबोध पाल, उकील घोष, गोपाल साव, सत्यबान पैरा, शम्भू नायक, बिट्टू घोष, रतन दास, तरुण बेरा, हेमकांत भुइयां, आशुतोष पात्र, भूदेव ओझा, तरुण ओझा, यादव पात्र, राजू महतो आदि उपस्थित थे.