Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : गुजरात से लौटे 13 मजदूर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से संभव हुई वापसी…

# कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री तक ले गया मामला । जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई ।

Advertisements

दीपक नाग… ✍️

रोजगार और मजदूरी के तलाश मे कभी-कभी गलत जगह पहुंच जाते हैं लोग । बाद में उन्होंने पता चलता है कि, यहां से निकल पाना भी मुश्किल है। झारखंड अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना गांव से तेरह श्रमिक काम के तलाश में गुजरात गये थें । यह सारे मजदूर गुजरात के किसी कंपनी AV प्राईवेट लिमिटेड में काम करने गया था । जहां उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। इन सबों के लिए घर वापसी मुश्किल हो गाया था ।

मजदूरों के परिजनों ने जब इस मामले की जानकारी झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी, तो उन्होंने तुरंत पहल करते हुए मामले को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और गुजरात से तेरह  मजदूरों की सकुशल घर वापसी संभव हो सका।

इस सहयोग के लिए तेरह मजदूर और उनके परिवारजनों ने कुणाल षाड़ंगी, उपयुक्त महोदय तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

You missed