
बहरागोड़ा विधानसभा: 2024 का चुनाव लड़ेंगे ऋषि षाड़ंगी, कहा- कुनू बाबू की स्मृति में हर साल 10 प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा की कराएंगे व्यवस्था
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा के वैद्यनाथ प्लेस में गुरूवार को समाजसेवी ऋषि षाड़ंगी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 2024 में विस चुनाव में चुनाव लड़ने का इच्छा जाहिर किया है. उन्होंने कहा की चाहे पार्टी का बैनर हो या ना हो परंतु ऋषि कुनू षाडंगी विधानसभा लड़कर जनता का सेवा करना चाहते है. इस दौरान सर्वप्रथम विगत दिनों बहरागोड़ा में एक रिपोर्टर के साथ मारपीट घटना की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि वे हमेशा रिपोर्टर का सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे. क्षेत्र के लोग जात और पात की राजनीति से हटकर बहतर जनप्रतिनिधि को चुने और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि वे हर समय हर मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. श्री षाड़ंगी ने कहा कि वे एक विजन को लेकर राजनीति में उतरे हैं और चुनाव लड़ना चाहते हैं. अगर वे बहरागोड़ा से चुनाव जीते तो बहरागोड़ा विस क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए बेहतर काम करेंगे. बहरागोड़ा के लोगों ने नेता और मंत्री बनाए परंतु किसी ने भी यहां के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि आज के समय में हर नेता स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का काम कर रहे हैं. बहरागोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं का घोर अभाव है. लोगों को बंगाल या फिर ओड़िशा राज्य पर निर्भर रहना पड़ता है. इसलिए सबसे पहसे स्वास्थ्य सेवा की दिशा पहल करना है. समाजसेवी ने कहा की स्वास्थ्य को लेकर कहा की बहरागोड़ा विधानसभा में बेहतर जॉच एवं ईलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों से युक्त नर्सिंग होम का निर्माण करेंगे. शिक्षा को लेकर कहा की युवाओं को बेहतर रोजगारपरक भविष्य के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर तथा नरसिंह कॉलेज की स्थापना करेंगे. खेलकुद को लेकर बताया की ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को बेहतर मंच एवं प्रशिक्षण के लिए नियमित अंतराल में प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण एवं चयन शिविर का आयोजन करना है. कृषि को लेकर बताया की कृषि आधारित क्षेत्र होने के नाते इस विधानसभा के पैसे क्षेत्र जहाँ सिंचाई की व्यवस्था नहीं है उन क्षेत्रों में सिंचाई के लिए डिप बोरिंग आदि की व्यवस्था करेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी बस पड़ावों में महिलाओं के सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण करेंगे. राहगिरों को धुप बारिश से बचाव के लिए हर पंचायत में सड़क किनारे यात्री विश्रामागार का निर्माण करने की बात कही. लोकतंत्र के बुनियादी स्तर पर कार्य करनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानजनक एवं ससमय मानदेय का मुद्दा उचित पटल पर उठायेंगे. स्व० कुनू बाबु के स्मृति में प्रति वर्ष 10 गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थीओं के लिए निः शुल्क उच्च शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. इस मौके पर परेश मुंडा, दिलीप माइती, मकसूद अंसारी, धनेश्वर मुर्मू, सिसिर महतो आदि उपस्थित थे.


