
बहरागोड़ा: भाजपा उम्मीदवार दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा को समर्थन देने की अपील की, झामुमो सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बहरागोड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने संबोधित करते हुए झामुमो सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने जनता से अपील किया कि वे इस बार भाजपा को समर्थन देकर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी से भरी झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही.

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि बीते पांच सालों में झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं. प्रखंड कार्यालयों से लेकर सरकारी व्यवस्था तक में अव्यवस्था और लापरवाही व्याप्त है, जिससे आम जनता बेहद परेशान है. उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बहरागोड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा, हर अस्पताल में डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, और माटिहाना ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस और ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी.
उन्होंने महिलाओं के लिए 2100 रुपये की मासिक सहायता योजना, छात्रों के लिए बोनस, बिजली की व्यवस्था, और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी वादा किया.
इस मौके पर बरशोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, विप्लव कुमार दे, रतीलाल राणा, केदार राणा, प्रबीर कुमार भोल, राजाराम पात्र, नंदलाल पातर, गोविंद माईती, राजाराम गुप्ता, अशोक दास, अशोक बारिक, डुडुल कुंडू, टुनु मंडल, प्राण गोप, संटु भोल, बुबून भोल, समूह बेरा, निगम मंडल आदि उपस्थित थे.

