13वें झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिला बना उप चैंपियन…..
सरायकेला। गढ़वा में संपन्न हुए 13वें झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कुल 59 पॉइंट हासिल कर सरायकेला खरसावां जिला उप चैंपियन बना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिकंदर महतो ने बताया है कि सरायकेला खरसावां जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से कुल 46 खिलाड़ी उक्त चैंपियनशिप में भाग लिए।
Advertisements

Advertisements

जिसमें 26 बालक और 20 बालिका शामिल रहे। बालिका टीम अपने ग्रुप में उप विजेता बनी। चैंपियनशिप में जिले की सफलता को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, संघ के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गणेश चंद्रराज महतो, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, करमु मंडल, एम मुरली मोहन एवं राजेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।

